फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभी तक रेट बढ़ते ही देखे थे, घटते पहली बार देख रहे

विज्ञापन
जीएसटी में छूट का जायजा लेने दुकानों में पहुंचे सीएम योगी।
विज्ञापन
लखनऊ। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज की दुकानों का निरीक्षण कर मिल रही छूट का जायजा लिया। सीएम ने दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की और सभी से कहा कि जीएसटी की घटती दरों का लाभ तुरंत उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ग्राहकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें दिवाली से पहले ही मिठाई मिल गई है। इस अवसर पर सीएम ने दुकानदारों को नई दरों के परचे भी बांटे।
विज्ञापन

सीएम सबसे पहले हजरतगंज चौराहे की किराना दुकान पर पहुंचे। दुकानदारों ने उन्हें घटे रेट लिस्ट दिखाई। सीएम ने कहा कि उन्होंने अब तक रेट बढ़ते ही देखे थे, लेकिन घटते रेट पहली बार देख रहे हैं। इस पर दुकानदार जगदीश केसवानी ने बताया कि घी, तेल और ड्राई फ्रूट पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे दिवाली से पहले ही ग्राहकों को राहत मिली।

मिठाई और पैकेजिंग आइटम पर सस्ती दरें

रेस्टोरेंट और पैकेजिंग शोरूम में सीएम ने बताया कि मिठाई और ड्राई फ्रूट पर अब जीएसटी 5 प्रतिशत से शून्य तक कर दी गई है। रेस्टोरेंट के मालिक जगदीश आहूजा ने कहा कि दिवाली तक मिठाई और गिफ्ट आइटम पर 7 से 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को त्योहारों में बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चिकनकारी में हाथ आजमाया

हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पंजाबी के नेतृत्व में कई शोरूम देखने के बाद सीएम चिकनकारी कपड़ों के शोरूम भी पहुंचे। उन्होंने कढ़ाई कर रही महिलाओं से कारीगरी की बारीकियां सीखीं और खुद एक कपड़े पर छपाई भी की। इस कपड़े पर अपने हस्ताक्षर भी किए। सीएम ने कहा कि चिकनकारी लखनऊ की शान है और ओडीओपी उत्पाद देश-विदेश में शहर की पहचान बनाते हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल और लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोएशन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इसलिए की गंज चौराहे से शुरुआत

सीएम ने बुक शॉप पर जाकर स्टेशनरी पर दी जा रही छूट की जानकारी ली। शॉप मालिक गौरव प्रकाश ने बताया कि किताबों पर पहले भी जीएसटी नहीं थी, और अब पेंसिल, रबर व कॉपी पर भी जीएसटी हटाई गई है। सीएम योगी हमारी दुकान पर आए, यह हमारे लिए गौरव की बात है। बताया कि गंज चौराहा लखनऊ का जीरो लैंडमार्क है। यहीं से ही लखनऊ शुरू होता है। शॉप के बाहर ही लखनऊ जीरो किमी का पत्थर लगा हुआ था जो रेनोवेशन के दौरान तीन साल पहले हट गया।।

Next
AU ऐप में पढ़ें