फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को दिए निर्देश, नई परंपरा की न होने पाए शुरुआत

Mon, 02 May 2022 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि जल कल विभाग, नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के मौके पर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रदेश भर में 31151 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसमें 7436 ईद गाहों में नमाज अदा की जाएगी बाकी क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा होगी।

विज्ञापन

    
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने इलाके में सतर्क दृष्टि बनाए रखें। किसी नई परंपरा की शुरुआत न होने दें। जिन स्थानों पर नमाज अदा की जानी है वहां रात्रिगश्त और पेट्रोलिंग जरूर की जाए। ऐसे अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है जो प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए गलत हरकत कर सकते हैं।

प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के लिए 46 कंपनी पीएसी, सात कंपनी सीपीएमएफ और चार पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि जल कल विभाग, नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें