फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सौ रुपए में उठाए लखनऊ में होने वाले भारत-विंडीज टी-20 मुकाबले का लुत्फ

Wed, 10 Oct 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में छह नवंबर को प्रस्तावित भारत और वेस्टइंडीज टीमों के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर यूपीसीए और स्टेडियम प्रबंधन की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। हालांकि टिकट दर को लेकर देर शाम तक माथापच्ची जारी रही।

विज्ञापन


कुल मिलाकर इतना तो यह है कि मुकाबले को देखने के लिए सबसे सस्ता टिकट सात सौ रुपए (28 प्रतिशत जीएसटी अलग से) का होगा। इसके बाद पांच-पांच सौ रुपए के अंतर पर दर बढ़कर ढाई हजार तक पहुंचेगी। 

स्टेडियम के नार्थ और साउथ पवेलियन में बने 32 कारपोरेट बॉक्स (566 सीट), चार वीआईपी लांज (725 सीट) के लिए टिकट की दर को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। यहां टिकट धारक को भोजन और पानी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में इस टिकट की दर कम से कम चार हजार से शुरू होगी। जहां तक टिकट ब्रिकी का सवाल है ये 12 से 15 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन बिकना शुरू हो जाएंगे। 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइनल ब्रिकी होगी।

स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने बताया कि हमारी कोशिश होगी कि कम से कम दरों पर दर्शकों के लिए टिकट उपलब्ध कराए जाए। यूपीसीए के पदाधिकारियों से हुई बैठक में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को टिकट का मूल्य निर्धारित जारी कर दिया जाएगा।

डीएम और एसएसपी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण 
इकाना स्टेडियम में मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया, ताकि मैच के दौरान दर्शकों को कोई असुविधा न हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें