फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आज गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

Tue, 06 Apr 2021 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के दिन बीतने के साथ-साथ चढ़ता तापमान गर्मी के तल्ख तेवरों की ओर इशारा कर रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री के बीच बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री से 21. 2 डिग्री के बीच बना रहा। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, आगरा व झांसी खूब तपे। आगरा में तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झांसी में 42 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, हमीरपुर में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ऐसे आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें