दिल्ली में शुक्रवार को आई आंधी की वजह से इंडिगो और गो-एयर की आधा दर्जन फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई। देर रात तक विमान अमौसी में खड़े रहे। बाद में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें दिल्ली रवाना किया गया।
इनमें इंडिगो और गो एयर के दो-दो विमानों के साथ एयर एशिया का भी एक विमान शामिल था। रात 10:50 बजे से विमान वापस दिल्ली जाने शुरू हुए।
इतना ही नहीं शुक्रवार को एयर इंडिया की देर शाम लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान में पैसेंजर उस वक्त परेशान हो गए जब रनवे की ओर बढ़े विमान को रुकने का निर्देश मिला।
ऐसे में यात्री परेशान हो गए। इसी बीच सूचना दी गई कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान फिलहाल नहीं उड़ सकेगा।