फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ठग अपना रहे नए-नए पैंतरे, अब पार्ट टाइम जॉब और बिजली बिल के नाम पर उड़ा लिए 17 लाख; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 20 Jan 2025 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ठग ठगी करने के नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। लखनऊ में पार्ट टाइम जॉब और बिजली बिल के नाम पर 17 लाख उड़ा लिए। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ठगी की दो घटनाओं में जालसाजों ने पार्ट टाइम जॉब और बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर लोगों से 17.66 लाख ऐंठ लिए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और इंदिरानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


भिठौली निवासी उमेया खान के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली ने अपना नाम अमृता बताया और पॉर्ट टाइम जाॅब करने का प्रस्ताव रखा। हामी भरने पर उसने दि गुड गाइस डाटा साइन डॉट कॉम पर उमेया से काम कराया कराया गया, जिसका उन्हें भुगतान भी किया गया। 

अमृता ने उन्हें कंपनी में निवेश का झांसा दिया। लालच में पड़कर उमेया ने 10 लाख निवेश कर दिए। मगर मुनाफे लेने के समय जालसाज ने उनसे पहले तीन लाख जमा करने की मांग की। इस पर पीड़िता को ठगी का अहसास हो गया। 

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.48 लाख ऐंठे

इसी तरह मड़ियांव के आरजू नगर में रहने वालीं नीलम गुप्ता से भी पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.48 लाख ऐंठ लिए गए। उधर, इंदिरानगर निवासी कमल श्रीवास्तव के मुताबिक बीते 18 जनवरी को शाम छह बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। 

विज्ञापन


मैसेज में बिजली बिल अपडेट न होने व रात साढ़े दस बजे कनेक्शन कटने की बात लिखी थी। नंबर से संपर्क करने पर ठग ने कमल को व्हाट्सएप पर बिल अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनसे ट्रांजेक्शन पासवर्ड की मांग की गई। शक होने पर कमल ने लिंक बंद कर दिया, मगर उनके क्रेडिट कार्ड से चार हजार निकल गए। 

पुलिस मामलों की तफ्तीश कर रही है

पीड़ित ने जब फिर से ठग से संपर्क किया तो उसने उनका पूरा खाता खाली करने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि उसी शाम करीब 7.45 बजे उनके दूसरे कार्ड से 14 हजार निकल गए। पुलिस के मुताबिक सभी मामलों की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें