फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में समूह ‘ग’ के 3000 पदों पर होगी भर्ती, इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

Thu, 05 Apr 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में समूह ‘ग’ के लगभग 3000 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए निदेशालय के जरिए सभी नगर निकायों से अकेंद्रीयत सेवा के रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। प्रस्ताव मिलने पर शासन स्तर से भी इसका परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की मानें तो इस प्रक्रिया में करीब 20-25 दिन लग जाएंगे। इसके बाद निकायवार भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संभवत: माह अंत तक प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में समूह ‘ग’ के विभिन्न श्रेणी के पद काफी दिनों से खाली चल रहे हैं। पिछले दिनों नवनिर्वाचित महापौर व चेयरमैन के सम्मेलन में विभागीय मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने नगर निकायों में खाली पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कर्मचारियों की कमी के चलते स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही है। इस पर सीएम ने रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों में पहले चरण में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। बता दें, विभागीय स्तर पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक सिर्फ 16 नगर निगमों में समूह ‘ग’ के 850 से अधिक पद रिक्त हैं। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी 2200 से अधिक पद खाली हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्तियां

आशुलिपिक श्रेणी-1, 2 व 3, अमीन/जिलेदार, कर निरीक्षक श्रेणी-2, टैक्स कलेक्टर, प्रकाश अधीक्षक, प्रकाश निरीक्षक, ड्रॉफ्टमैन, फोरमैन, इलेक्ट्रीशियन, उद्यान अधीक्षक, खजांची, लिपिक श्रेणी-2, जन्म-मृत्यु लिपिक, चालक, प्रधान फीटर, कम्पाइलर, विधि अधिकारी, केमिस्ट, लेखाकार, सहायक लेखाकार, मुख्य अध्यापिका, कंपाउडर, हकीम, सहायक अध्यापिका (संगीत), कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइम कीपर और कम्यूनिटी ऑर्गनाइजर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें