लखनऊ। हजरतगंज इलाके से बृहस्पतिवार को लापता हुईं तीन बहनों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल खोज लिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली थीं।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश की। पूछताछ में सबसे बड़ी बहन ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से परेशान होकर वह दोनों बहनों के साथ घर से निकल गई थी। तीनों ट्रेन से वाराणसी गई थीं, लेकिन रुपये खत्म होने पर लखनऊ लौट आईं। पिता की डांट के डर से वे घर नहीं गईं और स्टेशन पर रुक गईं। पुलिस ने तीनों को भोजन कराया और उनके माता-पिता को सूचना दी। बेटियों को सकुशल देखकर माता-पिता भावुक हो गए और पुलिस टीम का आभार जताया।