फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर नई व्यवस्था लागू, लखनऊ की हर बस में महिलाओं के लिए तीन सीटें आरक्षित

Fri, 03 May 2019 01:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमेो
विज्ञापन

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की लखनऊ की हर बस में अब महिलाओं के लिए तीन सीटें आरक्षित होंगी। महिलाओं को ये सीटें साधारण सेवा की बस में हासिल होगी। बस परिवहन निगम की हो, या अनुबंधित। कंडक्टर को इन सीटोें पर बैठे पुरुष यात्रियों को हटाकर महिलाओं को बैठाना  होगा।

विज्ञापन


महिलाओं को सीट दिलाने में लापरवाही या आदेश का उल्लंघन करने  पर कंडक्टर और ड्राइवर पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग, उपनगरीय, बाराबंकी, रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं।

 लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आरक्षित सीट पर जो महिलाएं पहले आएंगी वही सीट पाएंगी। जो ड्राइवर-कंडक्टर महिलाओं को आरक्षित सीटें मुहैया कराने में आनाकानी करेंगेे उनको रूट से हटा दिया जाएगा। आदेश के उल्लंघन पर बस अड्डे के केंद्र प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर मिली सुविधा

डेमो
कैसरबाग बस अड्डे से पुरुष यात्रियों की भीड़ होने से महिला यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत एक महिला यात्री ने जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। सीएम कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक पत्र परिवहन निगम मुख्यालय को भेजा।

इस पर आनन-फानन में मुख्य प्रधान प्रबंधक ( संचालन) राजेश कुमार वर्मा ने लखनऊ से आवागमन करने वाली साधारण सेवा की बसों में महिलाओं के लिए तीन सीटें आरक्षित कराईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें