फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सांप के साथ खेलने में फंसीं प्रियंका, डीएम ने जांच के आदेश दिए

Fri, 03 May 2019 12:21 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के हंसा का पुरवा में गुरुवार को कोबरा सांप के साथ प्रियंका वाड्रा का खेलना उनके लिए मुसीबत बन सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने डीएम ने शिकायत की है। 
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी जय प्रकाश सक्सेना ने डीएम से बोर्ड ने द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनीमल्स व द वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएम ने डीएम ने एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। 
विज्ञापन

भूएमऊ गेस्टहाउस से गुरुवार को निकलने के बाद प्रियंका वाड्रा राही ब्लॉक के हंसा का पुरवा गांव में पहुंच गई थी और सड़क के किनारे बैठकर सपेरे के पिटारे से कोब्रा को निकलवाकर हाथ से पकड़ लिया था। 

काफी देर तक वे सपेरों व सांपों के बीच में रही। एक ओर जहां प्रियंका का यह वीडियो आग की तरह फैल गया वहीं भारतीय पशु कल्याण बोर्ड इस मामले में गंभीर हो गया। 

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जिले के हंसा का पुरवा में प्रियंका द्वारा सांप को हाथ में लेने के मामले में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए एडीएम (प्रशासन) की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। शुक्रवार को जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें