महोबा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान कराने के लिए 28 अप्रैल को कैमाहा गांव जा रही चुनाव कार्मिकों की बस के ऊपर एचटी लाइन का तार गिरने से झुलसे कुलपहाड़ निवासी व पीठासीन अधिकारी महाराज किशोर मिश्रा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरे मतदान अधिकारी, मौत
गोंडा में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होते समय मतदान अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल को अचानक तेज बुखार आया और गश खाकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।