फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान तीन मतदान कर्मियों की मौत, डीएम ने जताया दुख

Mon, 06 May 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

यूपी में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में शामिल तीन कर्मचारियों की रविवार को विभिन्न कारणों से मौत हो गई। मोहनलालगंज लोकसभा सीट के लिए एचएएल लखनऊ में कार्यरत व इंदिरा नगर निवासी 39 वर्षीय पुनीत सिंह को बतौर पीठासीन अधिकारी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बने प्राथमिक विद्यालय सुरती खेड़ा आबिद नगर की बूथ संख्या 67 पर ड्यूटी में लगाया था।

विज्ञापन


पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद ही उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ा। साथी कर्मचारी माल स्थित सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएम ने इस पर दुख जताते हुए कहा कि मतदान ड्यूटी के दौरान किसी हादसे या बीमारी से मृत्यु होने पर निर्वाचन आयोग की ओर से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

करंट से झुलसे पीठासीन अधिकारी की मौत

महोबा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान कराने के लिए 28 अप्रैल को कैमाहा गांव जा रही चुनाव कार्मिकों की बस के ऊपर एचटी लाइन का तार गिरने से झुलसे कुलपहाड़ निवासी व पीठासीन अधिकारी महाराज किशोर मिश्रा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरे मतदान अधिकारी, मौत
गोंडा में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होते समय  मतदान अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल को अचानक तेज बुखार आया और गश खाकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें