तीनों के पास से .315 बोर का तमंचा, चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन, बाइक की डिक्की से लोहे की रॉड बरामद हुई। लविवि से बर्खास्त छात्र विपुल बालियान मास्टर माइंड है। मुजफ्फरनगर के कस्बा भोपा का मूल निवासी विपुल बालियान फुटबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है।
वह दो साल पहले हसनगंज इलाके में छात्रों के बवाल के दौरान मिठाई विक्रेता पर कातिलाना हमले में जेल की हवा खा चुका था। पकड़े गए अन्य दोनों बदमाशों की पहचान गोरखपुर के झंगहा थाने के विसुनपुर मटियरा निवासी आरिफ हुसैन और बलिया के रसड़ा थाने के पहाड़पुर निवासी हरिकेश ठाकुर के रूप में हुई।
दोनों ही गुडंबा इलाके में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट के छात्र रहे थे और हसनगंज के बाबूगंज मेें राधा वर्मा के मकान में विपुल बालियान के साथ रह रहे थे। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि विपुल बालियान ने आरिफ और हरिकेश ठाकुर को अलर्ट किया कि अहिमामऊ में स्टेडियम के पास रकम लेने के दौरान लोहे की रॉड से हमला करके संजय कुमार को भी अगवा करना है।
इसके बाद परिवारीजनों से मोटी फिरौती वसूलकर संजय को छोड़ा जाएगा। विपुल ने दोनों साथियों को चेताया था कि हमले में सिर्फ लोहे की रॉड का इस्तेमाल करना है, ताकि फिरौती के लिए कॉल करने पर संजय कुमार की उसके करीबी लोगों से बात कराई जा सके।