फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के सेवानिवृत्त डॉक्टर सहित तीन से दो लाख ठगे

Thu, 07 Nov 2024 06:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के सेवानिवृत्त डॉक्टर एसीसी तिवारी समेत तीन लोगों से ठगों ने करीब दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विपुलखंड निवासी डॉ. एसीसी तिवारी के मुताबिक पांच नवंबर को दिल्ली का इकोनॉमी का टिकट बुक कराया था। टिकट पर उनका नाम गलत छप गया था, जिसे सही कराने के लिए इंटरनेट पर दिए एयर इंडिया कस्टमर केयर पर कॉल की थी। पर बात नहीं हो सकी। कुछ देर के बाद अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एयर इंडिया का कर्मी बताते हुए कहा कि टिकट पर नाम सही कराने के लिए बैंक अकाउंट का पिन बताना होगा। पिन बताते ही खाते से 94 हजार रुपये कट गए।
उधर, विश्वासखंड निवासी वीरेंद्र कुमार दीक्षित से ठग ने फूड डिलीवरी कंपनी का कस्टमर केयर कर्मी बनकर 25 हजार रुपये हड़प लिए। इसके अलावा जालसाजों ने अयोध्या रोड निवासी शिव सेवक उपाध्याय का डेबिट कार्ड बदलकर 73 हजार रुपये निकाल लिए। घटना आठ सितंबर की है। पीड़ित ने बीबीडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें