बौद्घ परिपथ नेशनल हाईवे बुधवार रात एक बार फिर तेज स्पीड के कारण जानलेवा साबित हुआ। रफ्तार तेज होने से कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार शाम जरवा रोड शीतलापुर तुलसीपुर निवासी बजरंगी (28), भवानी (29), उमेश (27 ) तथा मंगरे (29) कार से बलरमपुर आए थे।
देर रात तुलसीपुर लौटते समय बलरामपुर-तुलसीपुर बौद्घ परिपथ हाईवे पर रमईडीह बलुआ-बलुई के निकट तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार उमेश व भवानी की मौत हो गई।