फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: 7 जनवरी के पारे ने तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड

Fri, 08 Jan 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
7 जनवरी के कानपुर के अधिकतम तापमान (27) ने 39 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के अनुसार इससे पहले 7 जनवरी 1977 को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद से आज तक 7 जनवरी को इतना अधिक पारा नहीं गया। इससे पहले 6 जनवरी को भी मौसम ने रिकार्ड बनाया था जब अधिकतम पारा 28 रहा था। सीएसए के रिकार्ड के मुताबिक 6 जनवरी के तापमान (28 डिग्री) ने 45 साल का रिकार्ड तोड़ा था।

इससे पहले 6 जनवरी 1971 को अधितकम पारा 28 डिग्री रहा था। 28 डिग्री तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है।

सीएसए के मौसम विज्ञानी सीबी सिंह ने बताया कि 7 जनवरी 1977 के बाद इस बार अधिकतम पारा इतना उछला है। अधितकम ही नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड तोड़ रहा है। 7 को न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहा जो 6 जनवरी की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9.9 था जो सामान्य से 1.1 अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के मिजाज ने सबको चौंकाया

पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार सामान्य से अधिक है। बताया कि आमतौर पर दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहता है, एक बार जीरो के पास भी पहुंच गया था।

लेकिन, जनवरी 2016 में चौंकाने वाला मौसम चल रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार रात में बादलों के कारण तापमान बढ़ता है लेकिन जिस दिन बादल नहीं होते, रात ठंडी हो जाती है।

अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। इससे जल्दी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश की संभावना भी नहीं दिख रही। जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी में सर्दी पड़ेगी, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें