बलरामपुर में सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कर टकरा गई। घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम ने बताया कि शुक्रवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर से दर्शन पूजन कर ग्राम काजी देवर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा निवासी भुवनेश्वर शुक्ल का परिवार अपने कार से वापस घर लौट रहा था। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के संतोषी माता तिराहे के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई।
टना में भुवनेश्वर शुक्ल(50), उनकी पत्नी कंचन शुक्ला (42) तथा 3 वर्षीय मासूम बच्ची छाया की मौत हो गई है। घटना में भुवनेश्वर की बेटी ज्योति (18), भाभी किरन (35) तथा सास माया (60), आशीष (12) तथा शिवांश(7) घायल हो गए हैं। घायलों में ज्योति, किरन, माया व शिवांश की हालत गंभीर बताई जा रही है । सभी घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार भुवनेश्वर शुक्ल चला रहे थे। नगर के व्यस्त इलाके में कार ओवरस्पीड थी इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।