यूपी के कानपुर के घाटमपुर में पुलिस चौकी नंदना के गनेशपुर गांव में मंगलवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बीमार हैं। जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े लोगों को अकबरपुर और सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि जहरीली शराब पंचायत चुनाव में किसी प्रत्याशी की ओर से बंटवाई गई थी। पुलिस ने गनेशपुर गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।पतारा क्षेत्र में बीते रविवार को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। जिला पंचायत चुनाव के कुछ प्रत्याशियों ने मतदाताओं को
गनेशपुर गांव में जहरीली शराब पीने से हुई तीन मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के बाद मातम छाया हुआ है। मृतकों के घरों में चूल्हे नहीं जले। पड़ोसी और रिश्तेदार पीड़ित परिवारों के सांत्वना देने में जुटे थे। सभी के मुंह से यही सुनाई दे रहा था कि काश शराब के लालच में पड़ते तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।
उधर, पंचायत चुनाव में शराब बंटवाने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार का नाम गांव के लोग बताने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को गांव पहुंचे मीडिया कर्मियों और अधिकारियों ने उनको काफी कुरेदा लेकिन, कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ।