फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः देवी के मंदिर में लड़के ने काटी गर्दन, मूर्ति पर चढ़ाया खून

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के फैजाबाद जिले के एक गांव में अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े एक युवक ने पटरंगा के दुर्गा मंदिर में सोमवार रात अपनी गर्दन काटकर बलि देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


खून से लथपथ युवक मंदिर में ही गिरकर बेहोश हो गया मगर उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय लोग माथा टेकने के साथ ही जयकारे लगाने लगे।

तीन घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पटरंगा के गंजकरी गांव निवासी शिवप्रसाद रावत उर्फ पप्पू (23) पुत्र हनोमान रावत सोमवार रात पटरंगा गांव स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा।

जयकारे लगाते हुए उसने एकाएक धारदार हथियार से अपनी गर्दन रेत ली और अपना खून मां दुर्गा पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए बेहोश होकर गिर गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मजदूरी करके देर रात पहुंचा था मंदिर

थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने बताया कि रात 11 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पप्पू को पहले पीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां से देर रात उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हनोमान ने बताया कि सोमवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था मगर उसने क्यों अपनी बलि देने की कोशिश की, ये पता नहीं है।

बताया कि शादी के चार साल बाद भी पप्पू के कोई संतान नहीं हुई, मगर उसने इस बात को लेकर ऐसा किया होगा, ये नहीं हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें