फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन नए नलकूप लगेंगे, एक लाख की आबादी को मिलेगी राहत

विज्ञापन
तीन नए नलकूप लगेंगे, एक लाख की आबादी को मिलेगी राहत।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के 20 से अधिक इलाकों की पेजयल किल्लत दूर होने वाली है। इसके लिए तीन नए नलकूप लगाए जाएंगे। इन पर दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा, जिसकी मांग जलकल विभाग ने शासन से की है।
विज्ञापन

जो तीन नए नलकूप लगेंगे, उनमें एक मध्य विधानसभा क्षेत्र में आने वाले राजा बाजार वार्ड के जनता नगर मोहल्ले में लगेगा। दूसरा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भवानीगंज वार्ड के बैरागी टोला में महादेव मंदिर के निकट और तीसरा इसी वार्ड के पुराना टिकैतगंज मेहंदीगंज इलाके में लगेगा। एक नलकूप लगाने पर 68.56 लाख रुपये खर्च आएगा।
भवानीगंज वार्ड के पूर्व पार्षद संतोष राय ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की बहुत समस्या है। वार्ड में दो नलकूप लगाने की मांग की गई है। ये लग जाएंगे तो पानी का संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा। अभी जो नलकूप लगे हैं, वे बहुत कम पानी दे रहे हैं। महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन नलकूप लगाने पर दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च आएगा। उसको लेकर शासन से राज्य सेक्टर योजना के तहत बजट की मांग की गई है। इन नलकूपों को लगाने के लिए सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा की ओर से मांग की गई है। बजट आने के बाद नलकूप लगाने का काम तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें