फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उर्वरक की न हो किल्लत, प्रशासन ने तैयार किया खाका

विज्ञापन
खाद।
विज्ञापन
लखनऊ। रबी सीजन की तैयारी के बीच जिले में सरसों, गेहूं, आलू और दलहनी फसलों की बुआई के लिए किसानों को उर्वरक की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उर्वरक वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को तहसीलवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो वितरण प्रणाली की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, डीएपी की उपलब्धता जरूरत से कुछ कम है। अक्तूबर में किसानों को 42,290 क्विंटल डीएपी की आवश्यकता है, जबकि 39,650 क्विंटल ही उपलब्ध है। प्रशासन का कहना है कि शुरुआती दिनों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल चुका है, इसलिए फिलहाल किसी तरह की किल्लत नहीं होगी।
अक्तूबर में उर्वरक की आवश्यकता व उपलब्धता
नाम
- आवश्यकता -
उपलब्धता

यूरिया
- 1,23,500 क्विंटल
- 1,05,580 क्विंटल
डीएपी
- 42,290 क्विंटल
- 39,650 क्विंटल

एनपीके - 9,890 क्विंटल
- 22,350 क्विंटल

तहसीलवार नोडल अधिकारी और उनका दायित्व
तहसील
- नियुक्त अधिकारी
- आवंटित क्षेत्र

सदर
- विनय कौशल, उप कृषि निदेशक
- चिनहट, काकोरी
बीकेटी - तेग बहादुर, जिला कृषि अधिकारी - बीकेटी
मोहनलालगंज - वैशाली सिंह, एआर कोऑपरेटिव - मोहनलालगंज
मलिहाबाद - महेश चंद्र, कृषि रक्षा अधिकारी
- मलिहाबाद, माल

सरोजनीनगर - हर्षित त्रिपाठी, अपर जिला कृषि अधिकारी - सरोजनीनगर
Iजिले के किसानों को उर्वरक की किल्लत न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। डीएपी की मांग फिलहाल अधिक है, परंतु उसकी आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- तेग बहादुर, जिला कृषि अधिकारी लखनऊI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें