लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पश्चिम बंगाल के लिए तीन ट्रेनें शुरू कर रहा है। ये हावड़ा से अमृतसर, कोलकाता से अमृतसर और कोलकाता से नांगलडैम के बीच चलाई जाएंगी।
ट्रेन 03005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 18 जनवरी से शुरू होगी। यह हावड़ा से शाम 7.15 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 8.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 03006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 20 जनवरी से अमृतसर से शाम 6.25 बजे चलकर तीसरी सुबह 7.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ऐसे ही ट्रेन 02317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 20 जनवरी को कोलकता से सुबह 7.40 बजे चलकर दूसरी शाम 5.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 02318 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 22 जनवरी को अमृतसर से सुबह 5.55 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकता पहुंचेगी। वहीं, 02325 कोलकाता-नांगलडैम एक्सप्रेस 21 को कोलकाता से सुबह 7.40 बजे चलकर अगली शाम 3.55 बजे नांगलडैम पहुंचेगी। वापसी में 02326 नांगलडैम कोलकाता स्पेशल 23 जनवरी को नांगलडैम से सुबह 6.50 बजे चलकर दूसरी दोपहर 2.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
आज चेन्नई के लिए चलेगी मास एक्सप्रेस
रेलवे ने मंगलवार को साप्ताहिक ट्रेन चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ (मास एक्सप्रेस) चेन्नई से शुरू कर दी है। यह बृहस्पतिवार को लखनऊ जंक्शन से चेन्नई के लिए रवाना होगी। 06093 ट्रेन 30 जनवरी तक हर मंगलवार व शनिवार को चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5.15 बजे चलकर रात 8.20 बजे लखनऊ जं. पहुंचेगी। वापसी में 06094 ट्रेन 14 जनवरी से 01 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को लखनऊ जं. से शाम 4.20 बजे चलकर तीसरी सुबह 6.50 बजे चेन्नई पहुंचेगी। ट्रेन सुलुरपेटा, नायडूपेटा, गुडूर, नेल्लौर, कावली, सिंगरायकोण्डा, आनगोले, चिराला, बापट्ला, निडूब्रोलू, तेनाली, न्यू गुंटूर, विजयवाड़ा, एरूपलेम, खम्मम, दोरनाकल, महबूबाबाद, केसामुद्रम, वारंगल, जमीकुन्टा, पेड्डापली, रामगुंडम, मनचेरल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, मुल्तई, अमला, बेतुल, घोराडोंगरी, इटारसी, भोपाल, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी।