बख्शी का तालाब। इटौंजा के तुर्की निवासी हिमांशी कश्यप की हत्या के मामले में सोमवार को उनके ससुर श्रीराम, ननद प्रीति और भांजे शिवा को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस हिमांशी के पति प्रदीप गौड़, सास सुनीता और ननद राखी को गिरफ्तार कर चुकी है। भागे चल रहे आरोपी जेठ संदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सोमवार को हिमांशी के पिता पवन कुमार कश्यप ने पत्नी के साथ सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंचकर फरियाद लगाई। उन्होंने बेटी की हत्या करने वालों को फांसी की सजा दिलवाने और उनके घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई की किए जाने की मांग की।