लखनऊ। एलडीए के लालबाग स्थित विहित प्राधिकारी न्यायालय में पिछले दो दिनों से सन्नाटा पसरा है। अधिवक्ताओं के हंगामे के डर से कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे सैकड़ों लोग बिना सुनवाई के लौट रहे हैं।
शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था और शनिवार को दोबारा आने की चेतावनी दी थी। सोमवार को भी अलीगंज अग्निकांड के बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह हंगामा 10 जुलाई के ध्वस्तीकरण आदेश की प्रमाणित प्रति न मिलने के कारण हुआ। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप शुक्ला और सुरेंद्र प्रताप शुक्ला ने यह प्रति मांगी थी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, वे कार्यालय के भीतर नहीं जाएंगे। विहित प्राधिकारी भी सुनवाई के लिए उपलब्ध नहीं हैं।