आधार आधारित पेंशन भुगतान की प्रक्रिया के कारण हुई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। आधार आधारित पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बृहस्तिवार को पांच हजार बुजुर्गों के खातों में तीन-तीन माह की पेंशन पहुंच गई। पिछले सप्ताह तक 89,660 वृद्धावस्था पेंशनरों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये पेंशन पहुंच गई थी। शेष पेंशनरों के बैंक खातों में एनपीसीआई पोर्टल पर आधार अपटेड कराकर जल्द ही पेंशन भेजी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि जिले में करीब 1.03 लाख वृद्धावस्था पेंशनर हैं। आधार आधारित पेंशन भुगतान की व्यवस्था लागू करने के लिए पिछले मई महीने से पेंशन रुकी हुई थी। नई व्यवस्था के तहत पेंशनरों को आधार आधारित पेंशन भुगतान किया जा रहा है। पिछले सप्ताह तक 89,660 पेंशनरों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये पेंशन पहुंच गई थी।
निदेशालय से पांच हजार पेंशनरों के खातों में और पेंशन भेजी गई है। उन्होंने शेष बुजर्गों से अपील की कि संबंधित बैंकों में पहुंचकर अपने खातों के माध्यम से एमपीसीआई पोर्टल पर आधार और मोबाइल नंबर अपडेट करवा दें, जिससे उनके खातों में भी पेंशन पहुंच जाए।