फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 14 Sep 2023 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के झामखेड़ा मजरे इसिया गांव में रहने वाले अनुराग यादव (24) पुत्र अवधेश कुमार यादव बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बंद होने पर अपने घर में बिजली ठीक कर रहा था। इसी दरमियान पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट के तेज झटके से युवक की मौत हो गई। चीख पुकार पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें