शनिवार को परिवहन निगम के चेयरमैन संजीव सरन, अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अनीता भटनागर जैन और आयुक्त अयोध्या मंडल मनोज मिश्र लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर रिटायर हो गए। सरन के रिटायर होने से एक वरिष्ठ अफसर की तैनाती के लिए सम्मानजनक पोस्ट खाली हो गई है।
सरकार ने यदि आलोक को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया तो सचिवालय में उनसे वरिष्ठ तैनात दो अफसरों में से एक को परिवहन निगम के चेयरमैन के पद पर भेजा जा सकेगा। दूसरे के लिए समाज कल्याण आयुक्त सहित कई अन्य पदों का विकल्प बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का मार्गदर्शन लेने की बात सार्वजनिक तौर पर करते रहे हैं। ऐसे में शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि सीएम के लौटने के बाद नए मुख्य सचिव पर निर्णय हो सकता है।