फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के तीन एमएलसी, दे सकते हैं इस्तीफा

Thu, 19 Sep 2019 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के एमएलसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि विधान परिषद सदस्यों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, रमेश मिश्र और सीपी चन्द्र ने मुलाकात की। ये तीनों स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। इनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 तक है।

इनमें रविशंकर बलिया, रमेश मिश्र हमीरपुर और सीपी चन्द गोरखपुर के रहने वाले हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सपा के राज्यसभा सदस्यों की तरह ये भी इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर विधानसीट के उपचुनाव से ठीक पहले रमेश मिश्र की सीएम योगी से मुलाकात को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें