फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर चार लाख दीपकों से रोशन होगी रामनगरी अयोध्या, 5001 एलईडी बल्ब होंगे जगमग

Thu, 19 Sep 2019 04:07 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दीपोत्सव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दीपोत्सव पर रामनगरी अयोध्या चार लाख दीपकों से रोशन होगी। 5001 एलईडी बल्बों की दूधिया रोशनी से जगमगाएगी। योगी सरकार ने अयोध्या में तीसरे दीपोत्सव को पहले से ज्यादा भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


बीते वर्ष 6 नवंबर को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में 3 लाख 150 दीपक जलाए गए थे। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। पर्यटन विभाग ने इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी करते हुए चार लाख से अधिक दीपक जलाने की व्यवस्था की है।

तब केवल सरयू नदी के घाटों पर दीपक जलाए गए थे और प्रमुख मंदिरों पर रोशनी की गई थी। इस बार सरयू के घाटों के साथ सभी मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दीपक जलाए जाएंगे और लाइटिंग की जाएगी। अयोध्या में चप्पे-चप्पे को सजाया जाएगा। फाउंटेन शो, डिजिटल आतिशबाजी, ड्रोन शो, सरयू की भव्य आरती के साथ ही हेलिकॉप्टर से राम, सीता, लक्ष्मण का अवतरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव पर अयोध्या के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें