फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून: मदेयगंज चौकी में आग लगाने वाले पीएफआई के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2020 09:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 19 दिसंबर के हिंसक प्रदर्शन की साजिश रचने वाले तीन दंगाइयों को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों दंगाई पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय कार्यकर्ता है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून दिसंबर में संसद से पास किया गया। 19 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसा की शुरूआत हसनगंज थानाक्षेत्र के खदरा इलाके से हुई।

उपद्रवियों ने मदेयगंज पुलिस चौकी जला दी। वहीं, सरकारी व निजी वाहन में आग लगा दिया। साथ ही पुलिस टीम पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद व दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये हैं लखनऊ में भड़की हिंसा के गुनहगार, 112 उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में, तस्वीरें
विज्ञापन


नामजद लोगों में खदरा का ओसामा सिद्दीकी, समद अनवर, इम्तियाज, मो. हासिम, मनोज खत्री, धर्मवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, मो. कलीम, अनूप, मो. कलीम, मुख्तार अहमद शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें