राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्कूलों में बेटियों का ठहराव सुनिश्चित करने और ड्रॉप आउट कम करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों हुई बैठक में राज्यपाल ने स्कूलों में बेटियों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों से भी जोड़ने का सुझाव दिया था, जो भविष्य में उनके काम आए।
बेटियों को मुहैया कराएंगे सुविधाएं
बेसिक शिक्षा विभाग बेटियों के लिए पूर्व में लागू सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना की तर्ज पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के लिए योजना बना रहा है। उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल देने तथा सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, पेंटिंग आदि के निशुल्क प्रशिक्षण पर विचार किया जा रहा है। बेटियों को अलग-अलग स्तर पर छात्रवृत्ति की भी योजना लाई जा सकती है।
कक्षा -- छात्र -- छात्राएं
1 -- 11,45,835 -- 11,76,492
2 -- 13,08,500 -- 13,28,781
3 -- 12,69,676 -- 13,00,104
4 -- 11,52,627 -- 12,06,598
5 10,64,288 -- 11,25,811
6 6,17,703 -- 6,51,758
7 6,65,311 -- 6,99,151
8 6,29,458 -- 6,69,150