फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भीषण हादसा, ट्रैक्टर व पिकअप में भिड़ंत, तीन मजदूरों की मौत व छह घायल

Sat, 15 Feb 2020 10:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
ट्रैक्टर व पिकअप में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मोतिगपुर थाना क्षेत्र के पांडे बाबा बाजार में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। कादीपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर व पिकअप में भिड़ंत हो गई। जिससे दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोटिगरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रै्क्टर पर सवार होकर मजदूर मऊ जिले के एक भट्टे पर काम करने के लिए  जा रहे थे कि तभी कादीपुर की तरह से आ रहे ट्रैक्टर व पिकअप  में भिड़ंत हो गई। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां  डाक्टरों ने राजेश पुत्र सत्य नरायण  निवासी चंन्दिका बक्श खेड़ा थाना खीरो जनपद रायबरेली, रामबुज पुत्र रामसुन्दर निवासी नैकहा मवई थाना मवई जनपद उन्नाव और लक्ष्मीशंकर पुत्र केदारनाथ निवासी जनपद रायबरेली को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें