यूपी सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस व दो पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त विकलांग जन महेश कुमार गुप्ता को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
अभी तक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही निवेदिता शुक्ला वर्मा को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव तथा आयुक्त विकलांग जन के पद पर भेजा गया है।
वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कुमुदलता श्रीवास्तव को इसी पद पर वित्त विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
पीसीएस अफसरों में कानपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेंद्र मोहन सिंह को एडीएम (नगर) वाराणसी के पद पर भेजा गया है, जबकि मंडी परिषद लखनऊ में उप निदेशक के पद पर तैनात रामफेर यादव को वाराणसी का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।