फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने सूचना निदेशक व अपर निदेशक को एक साथ हटाया, तीन आईएएस सहित 4 पीसीएस के तबादले

Thu, 15 Nov 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तीन आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें सूचना विभाग से निदेशक और अपर निदेशक दोनों एक साथ हटा दिए गए हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शिशिर को निदेशक सूचना की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


शासन ने बृहस्पतिवार को सात अधिकारियों के तबादले किए। इनमें सूचना विभाग के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की एक साथ विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी व डा. उज्जवल कुमार को निदेशक सूचना के पद से हटाकर नगर निगम इलाहाबाद का नगर आयुक्त बना दिया गया है।

इसके अलावा हाल में पीसीएस से आईएएस काडर में पदोन्नत हुए अपर निदेशक  सूचना ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। त्रिपाठी को तत्काल नियुक्ति विभाग में अपनी उपस्थिति देने को निर्देशित किया गया है। 2012 बैच की ही आईएएस अधिकारी व विशेष सचिव वित्त यशु रुस्तगी को अपर आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर नई तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन


शासन ने लंबे अर्से बाद निदेशक सूचना केपद पर किसी पीसीएस अधिकारी को तैनाती दी है। निदेशक सूचना बनाए गए शिशिर के पास विशेष सचिव भाषा के अलावा निदेशक हिंदी संस्थान व संस्कृति के अलावा विशेष सचिव संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार भी है।

अन्य पीसीएस अधिकारियों में वाराणसी के एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार राय को अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल तथा संयुक्त सचिव श्रम सतीश पाल को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है। इलाहाबाद के  नगर आयुक्त अविनाश सिंह को विशेष सचिव गृह के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें