फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों के लिए आए 6700 आवेदन, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए 6700 आवेदन मिले हैं। यह जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने दी। कहा, प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके सबसे जरूरी योग्य व कुशल शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। टंडन यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को अपने विभाग की उपलब्धियां गिना रहे थे। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी लखनऊ में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

जबकि पॉलीटेक्निक में भी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर आयोग कार्यवाही कर रहा है। मंत्री ने दावा किया कि 24 साल में पहली बार प्राविधिक शिक्षा विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ‘पंडित दीनदयाल गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार इन संस्थानों आधुनिक बनाने के साथ ही बच्चों को रोजगार दिलाने पर भी फोकस कर रही है। कॉलेजों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। तो सभी पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन

सभी मंडल मुख्यालय पर खुलेंगे महिला पॉलीटेक्निक

डेमो - फोटो : डेमो
प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने सभी मंडल मुख्यालयों पर महिला पॉलीटेक्निक खोलने का फैसला किया है। इसके तहत बस्ती, आगरा व अलीगढ़ में महिला पॉलीटेक्निक की स्थापना को लेकर कार्यवाही शुरू भी कर दी गई है। जबकि शेष मंडलों में भी चरणबद्ध तरीके से कार्यवाही शुरू की जाएगी। 

विभाग की उपलब्धियां-
- एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कैंपस तैयार हुआ। 
- सोनभद्र, मैनपुरी व कन्नौज बने नए इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षण शुरू। 
- एकेटीयू के नोएडा कैंपस में इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना।
- एकेटीयू के नवीन परिसर में सेंटर फॉर एडवांस स्डटीज का संचालन शुरू। 
- 16 नए राजकीय पॉलीटेक्निक, 15 नए छात्रावास व 18 वर्चुअल क्लास की स्थापना 
- वर्ल्ड बैंक की मदद से प्राविधिक शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र से एमओयू।
- प्रवेश प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए विशेष उपाय किए गए।
- पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेजों की सौ फीसदी प्रवेश दिलाने में सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें