सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद सहायक अध्यापक बनने के बाद फिर शिक्षामित्र बनकर रह गए अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ा मौका है। 15 अक्टूबर को हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा हो रही है। ऐसे में उनके पास एक मौका है। हालांकि, वो यूपी सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे थे पर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है।
वहीं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 1634 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी इलाहाबाद में परीक्षा देंगे। यहां कुल 86 केंद्रों पर 50761 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। टीईटी में नकल के आरोप में लखनऊ से शुक्रवार को दो युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन और सख्त हो गया है।
पहले चरण में सुबह 10 बजे से प्राथमिक स्तर की टीईटी होगी। ढाई घंटे के इस परीक्षा में प्रदेश भर में 570 केंद्रों पर तीन लाख 49 हजार 192 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह दूसरी पाली में दिन में ढाई बजे से 1064 केंद्रों उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसमें कुल छह लाख 27 हजार 568 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।