फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर 40 फीट नीचे सड़क पर गिरे बाइक सवार, दो की मौत

Mon, 14 Oct 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के पिकअप फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद बाइक सवार तीन युवक 40 फीट नीचे सड़क पर आ गिरे।

विज्ञापन


हादसे में हर्षवर्धन सिंह (29) और अक्षय कुमार सिंह (27) की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक सोमवार तड़के लोहिया चौराहे से हाईकोर्ट की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े। पिकअप भवन के सामने मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन


रेलिंग से टक्कर होते ही बाइक सवार 40 फीट नीचे पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर जा गिरे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रतापगढ़ के गोंडे निवासी हर्षवर्धन सिंह और गोंडा के सेहरिया निवासी अक्षय कुमार सिंह की मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

तीन घंटे पहले टकराई थी दो कार

इस हादसे से तीन घंटे पहले इसी पुल पर एक एसयूवी और कार की टक्कर हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया था। दोनों कार सवार शराब के नशे में धुत थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें