फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पुल से नदी में गिरी कार, हादसे में पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Sat, 16 Dec 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
यही कार हादसे का शिकार हुई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कम्हरियाघाट पीपा पुल से अनियंत्रित एक कार शुक्रवार रात सरयू नदी में गिर गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मछुवारों ने मशक्कत कर दो लोगों को जीवित निकाल लिया। सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने जेसीबी से कार को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


कार से तीनों शव बरामद हुए। छानबीन के दौरान पता चला कि घटनास्थल गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र में पड़ता है। इस पर स्थानीय पुलिस ने शव व कार बेलघाट पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद कम्हरियाघाट व आसपास काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद में बेलघाट क्षेत्र के दुहटिया निवासी रामाज्ञा अपनी पत्नी व रिश्तेदार समेत पांच लोगों के साथ कार से शुक्रवार को इलाहाबाद गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय कम्हरियाघाट स्थित पीपे पुल से होकर गुजरने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में पलट गई।
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ कार के नदी में गिरने से आसपास मौजूद मछुवारे भागकर घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि एक कार पानी में डूब रही है। उसमें से लोग चीख रहे थे। कार का एक दरवाजा खुल जाने के चलते उसमें से दो लोगों के सिर बाहर दिखाई पड़ रहे थे। मछुवारे तत्काल नदी में उतर गए।

पानी में डूब रहे अभय कुमार निवासी दुहटिया व उनके रिश्तेदार रामभगत को जीवित निकाल लिया। अन्य तीन लोग कार समेत पानी में डूब गए।
विज्ञापन

इनके शव हुए बरामद

इस बीच सूचना राजेसुल्तानपुर पुलिस को मिल गई। एसओ केके यादव घटनास्थल पहुंचे और जेसीबी बुलवाकर उसकी मदद से कार को बाहर निकाला। कार से रामाज्ञा यादव (42) निवासी दुहटिया, थाना बेलघाट व उनकी पत्नी हौसिला देवी (40) व एक रिश्तेदार नंद किशोर (45) निवासी सिगंहा थाना गोला जिला गोरखपुर के शव बरामद हुए।

इस बीच वहां कम्हरिया घाट व आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि घटनास्थल गोरखपुर जनपद की सीमा में है। इसके बाद राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव व वाहन को गोरखपुर की बेलघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

इससे पहले आलापुर सीओ केके मिश्र ने भी रात में घटनास्थल का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें