पूर्वा को फ्लैग ऑफ करतीं एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा।
- फोटो : amar ujala
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का सपना संजोकर लखनऊ की पूर्वा धवन एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग करने जा रही हैं। उनके इस साहसिक कार्य के लिए माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं अरुणिमा सिन्हा ने फ्लैग ऑफ कर शुभकामनाएं दी हैं।
अरुणिमा सिन्हा को अपना प्रेरणस्रोत मानने वाली 20 वर्षीय पूर्वा, 20 दिसंबर को लखनऊ से काठमांडू के लिए रवाना होंगी। वहां से 23 दिसंबर को हेलीकॉप्टर से लुकला जाएंगी, जहां से 24 दिसंबर को एवरेस्ट के बेस कैंप के लिए ट्रेकिंग शुरू होगी। उनकी टीम का निर्देशन नेपाल की थेलोपिया टीम करेगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में पूर्वा ने बताया कि ठंड में माउंट एवरेस्ट का तापमान -25 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।
उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से बेसिक और एडवांस माउंटेनियरिंग की शिक्षा ले चुकीं पूर्वा ने 16000 फीट ऊंची डोरियानी बामक ग्लेशियर को फतह किया है।