फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो संविदा कर्मियों समेत तीन की मौत, तीन झुलसे 

Sat, 22 Aug 2020 11:08 PM IST
अवधेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुरहवा का पूरा गांव में शनिवार की दोपहर बरसात से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े पांच विद्युत संविदा कर्मियों पर बिजली गिर पड़ी। हादसे में दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य कर्मी झुलस गए। इसके अलावा मोतिगरपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक झुलस गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी जगरू (45) पुत्र राम जियावन, सुकरईया बैदहा निवासी महेंद्र (30) पुत्र खेदूराम पॉवर कॉरिशन के उघड़पुर सब स्टेशन पर संविदा पर तैनात हैं शनिवार की दोपहर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहुरहवा का पूरा गांव के पास बिजली की सप्लाई में फॉल्ट था। इसकी सूचना मिलने के बाद महेंद्र कुमार, जगरू, राहुल पांडेय (32) पुत्र मनोकर्णिका व कामता बहुरहवा का पूरा पहुंचे थे। 

विज्ञापन


फॉल्ट ठीक करने के समय तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी कर्मी समीप ही एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस बीच बिजली पेड़ के पास गिरी। बिजली की चपेट में आने से महेंद्र कुमार और जगरू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल पांडेय और कामता घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव निवासी रामदयाल ( 52) शनिवार को दोपहर बाद गांव के बाहर नहर के किनारे स्थित तालाब के पास बकरी चरा रहे थे। कुछ दूरी पर गांव का ही धर्मद्र कुमार (39) खड़ा था। इस दौरान बरसात के बीच राम दयाल पर बिजली गिर पडौ। बिजली की चपेट में धर्मेंद्र भी आ गया। 
विज्ञापन


तेज आवाज के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को जमीन से उठाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम दयाल को मृत घोषित कर दिया। धर्मेद्र का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना के बाद थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसआई ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसील भेजी जा रही है। पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें