फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Barabanki: डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत, दो घायल

Mon, 30 Oct 2023 09:58 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान तीन लोग उछलकर हाईवे पर जा गिरे जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने सीएचसी से जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं। हादसे के चलते चौकाघाट क्रॉसिंग के पास करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा केसरीपुर वार्ड के पांच लोग रविवार रात जरवल रोड पर लगी चूरा मशीन पर पुवाल लेकर गए थे। यहां पुआल उतरने के बाद रात करीब एक बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस आ रहे थे।

ये भी पढ़ें - आजम खां के करीबियों पर आयकर छापे में खुलासा, बनाने थे सरकारी भवन, चमकाते रहे जौहर विवि
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा विधायकों के लिए चुनौती बना दलित सम्मेलन, हर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार दलित जुटाने हैं
विज्ञापन


रास्ते में चौकाघाट क्रॉसिंग लहाड़रा गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने ट्राली-ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रॉली पर बैठे रंजीत (28), मोहन (18), रमेश गौतम (30) उछलकर हाईवे पर गिर पड़े। वही ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

हादसे में रमेश गौतम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोगों को सीएचसी रामनगर लाया गया, जहां से रंजीत व मोहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में इन लोगों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें