फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सड़क हादसों में छात्र, शिक्षक समेत तीन की मौत से मचा कोहराम

Thu, 07 Dec 2023 02:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में हुए सड़क हादसों में छात्र व शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौत से घरों में कोहराम मच गया है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
हादसास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। रामनगर कस्बे के रानी मोहल्ला निवासी मंगली प्रसाद शुक्ला (36) रामनगर पीजी कॉलेज में संविदा पर शिक्षक थे। बुधवार की देर रात वह अपने साले ओंकारनाथ त्रिवेदी के साथ बाइक से कहीं निकले थे।

विज्ञापन


बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दलसराय गांव के पास देर रात उनकी बाइक क्षतिग्रस्त मिली और वह दोनों सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां मंगली प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ओंकार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं, रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट के कक्षा ग्यारह के छात्र नीरज कुमार (17) को डंपर ने टक्कर मार दी। बेल्हा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई। वह क्षेत्र के ही शोभापुर गांव का निवासी था। नीरज की मौत से स्कूल में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


उधर, कोठी इलाके में जैदपुर भानमऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर मिर्जापुर गढ़ी गांव के पंकज कुमार (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पंकज  ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें