फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गोंडा में डायरिया से दो सगी बहनों के साथ ही एक चचेरे भाई की मौत, छह बीमार, परिवार में मचा हड़कंप

Tue, 10 Sep 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले के इटियाथोक के एक गांव में जन्मदिन समारोह में खाना खाने के बाद दूसरे दिन बच्चों की तबीयत खराब हो गई। सिलसिलेवार तीन मौतों से हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
गांव में पहुंचकर जांच करती चिकित्सा टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के एक गांव में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। इटियाथोक क्षेत्र के विशुनपुर संगम मधईजोत में डायरिया फैलने से दो सगी बहनों के साथ चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य छह लोग बीमार हो गए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिवार के तीन मासूम बच्चों की सिलसिलेवार हुई मौत से हाहाकार मच गया। बच्चे के जन्मदिन पर भोज का आयोजन था, जिसमें सभी ने भोजन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और एक के बाद एक तीन बच्चों की मौत हो गई। डायरिया से मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर छिड़काव कराया है। इटियाथोक ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने भी गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी ली और मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


परिवार के मुखिया काली प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनके पौत्र और प्रिंस के बेटे शिवा तिवारी ( 2) का 06 सितंबर को जन्मदिन था। घर में कथा के बाद शाम को भोज का आयोजन था जिसमें परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार व संबंधी भी शामिल थे। भोज के बाद रात में सभी लोग सो गए। दूसरे दिन 07 सितंबर को पौत्र शिवा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गई। उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शिवा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अगले दिन 08 सितंबर को प्रिंस के बड़े भाई मनीष तिवारी की 25 दिन की दुधमुंही बेटी मुन्नी की भी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आवास के पास किया प्रदर्शन, न्याय देने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं, सत्ता मिलने पर कांग्रेस खत्म कर देगी एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण


मौत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। सोमवार को मनीष की बड़ी बेटी पल्लवी तिवारी (7) की तबीयत बिगड़ने पर गोंडा ले गए, जहां उल्टी-दस्त के बाद उसकी भी मौत हो गई। जबकि परिवार के छह लोग और बीमार हो गए। डायरिया से मौत की सूचना पर इटियाथोक ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने गांव में पहुंचकर परिवार का हाल जाना और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान के साथ-साथ सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को सूचना दी। इसके बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया से पीड़ित सुनीता (40), अमन (22), दीपशिखा (19), अनीता (24) मुस्कान (30) व आदर्श (32) को सीएचसी भिजवाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर सफाईकर्मियों को लगाया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें