फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान बेचने वाराणसी गए तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, छह घायल

Sat, 27 Jun 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम जी व रोशन लाल ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर शुक्रवार को पिकअप वाहन पलटने से लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप वाहन बाराबंकी से पान लादकर वाराणसी पान दरीबा जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह 5:30 बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरहुआ ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आ जाने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे गोसाईंगंज के कपेरा निवासी रामजी (22) व रविकांत उर्फ सत्यनाम (30) और जौखंडी के रोशन लाल (45) की मौत हो गई।  

घायलों में गोसाईगंज क्षेत्र के कपेरा का अरविंद चौरसिया (35), नगराम थाना के घोड़तारा के भंवरे कुमार (35), जौखंडी के नान्हू (55) व रंजीत (30), बाराबंकी के लोनी कटरा थाना के खजुरिया का सीताराम चौरसिया (50), महेश (18) और बाराबंकी के लोनी कटरा थाना के कान्हूपुर का रहने वाला चालक रिंकू शामिल है।  घायल महेश अपना पता पुलिस को नहीं बता सका। उसकी हालत गंभीर बनी है। बड़ागांव थाने की पुलिस के अनुसार घायलों के पास से मिले मोबाइल नंबर से घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें