फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एयरफोर्स 3बीआरडी में तैनात जूनियर वारंट अफसर ने लगाया फंदा, छोड़ा सुसाइड नोट

Sat, 27 Jun 2020 11:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवक ने लगाया फंदा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरफोर्स 3बीआरडी में तैनात जूनियर वारंट अफसर ने खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी दे रहे साथी मुलाजिमों ने उन्हें फंदे पर लटकते हुए देखकर पुलिस को बताया। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सेक्टर-47 निवासी अशोक कुमार माझी (50) के रूप में हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था कि डिप्रेशन का मरीज हूं, अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, चंडी मंदिर से इलाज चल रहा है, आखिरी बार 6 जून को दर्वा खाई थी।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। अशोक कुमार माझी सेक्टर-47 में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। वह एयरफोर्स में बतौर जूनियर वारंट अफसर थे। उनकी ड्यूटी इंस्ट्रयूमेंट फिल्टर ट्रेड में लगी थी। वह शुक्रवार को ड्यूटी दे रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक खिड़की में पलंग की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के साथियों ने उन्हें फंदा से लटकता देखकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बहलाना बीट इंचार्ज सुरेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच में सामने आया कि अशोक मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनकी दवा भी चल रही थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें