फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल, मृतकों में दो सीतापुर व गोंडा के

Sat, 23 Dec 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में दो लोग सीतापुर व गोंडा के निवासी हैं।
विज्ञापन
मृतक नीरज मिश्रा व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला के पति समेत पांच लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और सीएचसी में चल रहा है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सीतापुर जनपद के थाना थानगांव जंगल टेपरी गांव निवासी धर्मपाल पुत्र सियाराम की ससुराल हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर खुर्द में है। धर्मपाल अपनी पत्नी नीतू और गांव निवासी गरीबे को लेकर बाइक से दवा लेने जिला अस्पताल आ रहा था। कोतवाली देहात के बहराइच सीतापुर मार्ग पर चेतरा गांव के पास शुक्रवार को 12.30 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई जबकि पति और एक युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - 30 को प्रधानमंत्री आएंगे अयोध्या: एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, होगी बड़ी जनसभा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंपत राय ने 22 जनवरी की तुलना 15 अगस्त 1947 से की, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर कही ये बात


गोंडा जनपद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के इच्छापुरवा हरगावा गांव निवासी शोएब पुत्र कौसर, महफूज पुत्र अली शेर, कलीम पुत्र मुसाहेब और कलाम पुत्र सौखत अली ट्रैक्टर ट्रॉली से लकड़ी लादकर कैसरगंज आ रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव के निकट रात नौ बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए। सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने शोएब को मृत घोषित कर दिया जबकि महफूज को जिला अस्पताल और अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के शोभा पर गांव निवासी नीरज मिश्रा (22) पुत्र रामकरन मिश्रा माइक्रोटेक कंपनी में सुपरवाइजर थे। शुक्रवार रात को बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। कोतवाली देहात के दुनक्का के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के दरोगा पुरवा निवासी मोनू पुत्र सहजराम बाइक से खेत देखकर वापस आ रहे थे। अनियंत्रित होकर उनके वाहन पलट गई, जिससे वह घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें