पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी के पाटन में चुनाव के बाद मतपेटियां लेकर लौट रही जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोगों की हालत चिंताजनक है।
पाटन नगर पालिका थुम नामक स्थान पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्य जिला अधिकारी सुरेश पंथी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
घायलों को हेलीकॉप्टर से कोहलपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। जीप में 12 लोग सवार थे। जीप सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी।