फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: रिश्तेदारी में आए तीन युवकों की घाघरा नदी मे डूबकर मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Mon, 06 May 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच की घाघरा नदी में तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। रिश्तेदारी में आए तीनों युवक नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में लखनऊ से आए पांच लोग सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। इनमें से तीन लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकलवाया उसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस की माने तो क्षेत्र के ग्राम तप्पेसिपाह के पूर्व बीडीसी रामतेज निषाद के यहां बीते माह 25 अप्रैल को उनके लड़के धर्मेंद्र निषाद की शादी लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद लखनऊ से लड़की का भाई श्रवण निषाद अन्य चार युवकों के साथ अपनी बहन की विदाई करवाने तप्पेसीपाह आए थे। पांचों युवक नहाने के लिए घाघरा नदी पहुंच गए। 

नदी में नहाते समय एक युवक डूबने लगा जिसे अन्य चारों युवक बचाने लगे। पानी गहरा होने के कारण दो और युवक डूब गए और दो किसी तरह जान बचा पाए। नदी में डूबने से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों में अचिन निषाद (17) पुत्र सुशील निषाद थाना बक्शी का तालाब छठी मिल लखनऊ, सचिन निषाद (18) पुत्र हनुमान निषाद खदरा लखनऊ, सरवन निषाद (20) पुत्र लखन निषाद रेजीडेंसी थाना ठाकुरगंज लखनऊ शामिल है। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने बताया कि तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवक बच गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें