फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन हादसों में तीन की माैत, दो घायल

Thu, 22 Oct 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्यामलाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में किसान और श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। काकोरी में किसान पथ ओवरब्रिज पर खड़े डंपर से बाइक टकराने पर किसान की जान चली गई, जबकि उनकी रिश्ते की भतीजी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दुबग्गा में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन

दुबग्गा स्थित मुन्नालाल खेड़ा निवासी किसान श्यामलाल (50) मंगलवार रात रिश्ते की भतीजी सुषमा राजपूत (38) और बेटी मुस्कान (13) के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। काकोरी के मोहिद्दीनपुर गांव के बाहर किसान पथ ओवरब्रिज पर खराब होने के कारण खड़े डंपर के पीछे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। सुषमा और मुस्कान को गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर किया गया। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक, हादसे के समय श्यामलाल ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके बड़े भाई रामचंद्र की तहरीर पर डंपर के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरी घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे दुबग्गा थाने के सामने सीतापुर बाईपास पर हुई। काकोरी के आबिदखेड़ा निवासी श्रमिक सरवन राजपूत (31) साइकिल से डालीगंज मजदूरी करने जा रहे थे। तभी सामने से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक सरवन के भाई मीनू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीसरी घटना में बुधवार सुबह करीब छह बजे हरदोई रोड स्थित दशहरी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे अज्ञात युवक को वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। युवक की पहचान कराने के लिए शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है।

श्यामलाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें