फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोना लूटकांड के आरोपी तीनों सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के सराफ महेंद्र दास से सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोना लूटने के आरोपी सिपाहियों गौतमपल्ली थाने में तैनात दुर्गेश, जौनपुर में तैनात विनय शंकर और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) में तैनात अविनाश शाही को निलंबित कर दिया गया है। विनय शंकर अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ फरार है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि, अभी तक इनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया है कि विनय कुमार के परिवार की एक महिला भी यूपी पुलिस में है। पुलिस ने उससे भी संपर्क किया है। परिवार के लोगों पर दबाव डाला जा रहा है ताकि विनय सामने आए।
खास बात यह है कि विनय का भाई रविशंकर भी सराफ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रीतम और तिलक मांझी ने सबसे पहले रविशंकर से ही संपर्क किया था। दोनों को पता था कि उसका भाई पुलिस में है। ऐसे में अगर वह साथ आ जाता है तो वारदात को अंजाम देने में कठिनाई नहीं होगी। रविशंकर ने विनय को पूरे मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा था कि सराफ महेंद्र दास के पास रखा सोना दो नंबर का है। उसके पास कोई कागजात नहीं हैं। अगर पुलिस पूछताछ करेगी तो दबाव में वह सोना देकर शांत बैठ जाएगा। आरोपियों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि महेंद्र पुलिस में शिकायत कर देंगे।


जौनपुर, बलिया व रायबरेली पहुंची पुलिस
विनय शंकर की तलाश में पुलिस ने जौनपुर, बलिया और रायबरेली में दबिश दी है। उसके संभावित ठिकानों पर छापा मारा है। विनय जौनपुर के लाइन बाजार थाने में तैनात था। ऐसे में जौनपुर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। लाइन बाजार थाने की पुलिस भी उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उसके कुछ करीबियों को भी हिरासत में लिया गया है।

राहुल के दोस्त हैं तीनों सिपाही
गिरफ्तार किया गया विभूतिखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का गार्ड राहुल चौहान कानपुर के रावतपुर स्थित आदर्शनगर का रहने वाला है। पड़ताल में सामने आया है कि तीनों सिपाही उसके दोस्त हैं। विनय शंकर ने राहुल से संपर्क किया था। इसके बाद राहुल ने अविनाश और दुर्गेश से फोन पर बात कर लूट की साजिश में शामिल किया था। दुर्गेश ड्यूटी से इमरजेंसी बताकर थोड़ी देर के लिए निकला था। वारदात के बाद वह तड़के गौतमपल्ली थाने वापस चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें